भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अरुण सूद
इससे पूर्व उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने घर पर भी ध्वजारोहण किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किये।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य संजय टंडन ने भी परिवार के साथ अपने घर पर पार्टी का ध्वजारोहण किया और पार्टी के प्रेरणास्रोत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
कोरोना महामारी के चलते पार्टी ने इस बार सभी कार्यकर्ताओं को अपने घर पर ही ध्वजारोहण करने और श्रद्धासुमन अर्पित करने के निर्देश दिए थे।